रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!
लखीसराय में अवैध रूप से पटाखा बेच रहे दुकानों में एएसपी रौशन कुमार एवं एसडीएम निशांत कुमार ने बड़ी कारवाई की है। शहर के कई दुकानों में छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखा को बरामद किया है। शहर के बीचोंबीच अवैध रूप से चल रहे पटाखों दुकानदारों में पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। एसडीएम और एएसपी के नेतृत्व में कबैया पुलिस ने शहर के कई बड़े पटाखा कारोबारी के दुकानों एवं गोदाम में छापेमारी की जिसमें बड़े पैमाने पर अवैध पटाखों को बरामद किया गया है। एसडीएम निशांत कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी शहर के कई दुकानों में बिना लाइसेंस के दीपावली को लेकर अवैध रूप से पटाखों की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। इसी सूचना पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान भारी मात्रा में पटाखा को जब्त किया गया है। जिन दुकानों से पटाखा जब्त किया गया है उन दुकानदारों पर विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बाइट-निशांत कुमार, एसडीएम, लखीसराय।
बाइट – रौशन कुमार, एएसपी, लखीसराय।




