प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में 3 नवंबर से लापता युवक का शव होटल के कमरे से पंखे से लटका अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है। दरअसल सिंघौल थाना क्षेत्र के एन एच 31 किनारे पार्वती विवाह भवन होटल में एक युवक तीन नवंबर की शाम से रुम लेकर रह रहा था लेकिन वह 4 नवंबर की सुबह से अब तक बाहर नहीं निकला था। बाहर नहीं निकलने पर होटल मालिक युवक के द्वारा दिए गए पता पर पंहुचा तो उसके तीन दिनों से लापता होने की जानकारी मिली। जिसके बाद परिजन और पुलिस होटल पंहुचे और दरवाजा खुलवाया गया तो युवक का शव पंखे से लटका हुआ था। युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के नगर परिषद क्षेत्र संख्या 14 का रहने वाला प्रेम कुमार सलमपुरिया के रूप में की गई है। बताया जाता है कि प्रेम कुमार गांव में किराना दुकान चलता था और 3 नवंबर को वह घर से किराना की सामान लाने की बात कह घर से निकला था जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके गुमशुदा होने की शिकायत बलिया थाना में दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि प्रेम कुमार घर से निकलने के बाद होटल पंहुचा और होटल के कमरे में रात में पंखे से लटक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक प्रेम कुमार पर 8-10 लाख रुपए कर्ज़ था इसी वजह से उसने आत्महत्या की है हालांकि घर वाले अभी किस वजह से आत्महत्या की है इस बात को लेकर किसी तरह की जानकारी से इनकार किया है।
बाईट- परिजन
बाईट- स्थानीय चौकीदार




