बेगुसराय में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

SHARE:

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर

बेगुसराय बखरी नगर के ई-गवर्नेंस सीएससी सदस्यों के द्वारा मक्खाचक के कौशल विकास केन्द्र परिसर में एक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता सुमनजीत सुमन और संचालन कृष्ण कुमार चौधरी ने किया गया।भारत सरकार के ई-गवर्नेंस बॉडी सीएससी के ईडीएम राधेश्याम कुमार के सीएससी से विदाई व सम्मान में यह कार्यक्रम रखा गया। जिला प्रबंधक के तौर 6 साल के कार्यकाल में पूरे जिले के तमाम सीएससी वीएलई सदस्यों को सेवाभाव से कंप्यूटर ज्ञान अच्छी सर्विस,प्यार,आशीर्वाद व सम्मान देकर इनके मनोबल को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया है।एक कंप्यूटर शिक्षक प्लस टू के रूप में बीपीएससी के द्वारा चयन होने और सीएससी के ई-डीएम पद व सीएससी से विदाई लेने पर जिले के तमाम वीएलई में मायूसी छा गई।नगर व प्रखंड के सत्यम कुमार,मिथिलेश कुमार,रेणु कुमारी,अमित कुमार,उत्तम कुमार,राजीव रंजन चौरसिया,पप्पू कुमार,रामकिशोर,मो फरहान,प्रीतम कुमार,गिरीश कुमार,मो तौकीर एवं अन्य वीएलई सदस्यों ने अपने संबोधन में अफसोस व्यक्त करते हुए विदाई व एक कंप्यूटर शिक्षक के रूप में चयन होने पर बधाई देकर फूलमाला,चादर,गुलदस्ता एवम माता दुर्गा का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Join us on:

Leave a Comment