पटना-खुशरूपुर में ट्रक चालक से लूटपाट करने के क्रम में दो अपराधी गिरफ्तार, राइफल और कारतूस बरामद!

SHARE:

:- अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट

(खुशरूपुर): शनिवार को खुशरूपुर थाना क्षेत्र के बैकटपुर देवी स्थान के पास से दो व्यक्ति जो एक ट्रक चालक से ट्रक रूकवाकर लूटपाट कर रहा था जिसकी सूचना डायल 112 और खुशरूपुर थाना को मिली। त्वरित कार्रवाई करते हुए खुशरूपुर थाना के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति भागने लगे लेकिन पुलिस द्वारा एक व्यक्ति पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा। थाने लाने पर सख्ती से पुछताछ के क्रम में उसने दूसरे साथी का नाम मोनू गोप बताया और उसे भी 24 घंटे के भीतर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। इस पुरे घटनाक्रम की जानकारी फतुहा डीएसपी सियाराम यादव द्वारा रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी गई। छापेमारी दल में खुशरूपुर थानाध्यक्ष समेत एसआई राहुल द्विवेदी समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। वही दोनों गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक राइफल एवं 2 कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार मोनू गोप पर पूर्व में पुलिस पर हमला करने समेत कुल 3 कांड दर्ज है।
बाइट: सियाराम यादव (डीएसपी)

Join us on:

Leave a Comment