एसएसपी ने जवानों को दिलाई शपथ, आजीवन नहीं पिएंगे शराब!

SHARE:

रिपोर्ट-निभाष मोदी

भागलपुर। नशा मुक्त अभियान के तहत आज पुलिस केंद्र भागलपुर के प्रांगण में जितने भी पुरुष व महिला पुलिस मौजूद थे उन्हें भागलपुर एस एस पी निताशा गुड़िया के द्वारा आजीवन शराब न पीने को लेकर शपथ दिलाई गई। शपथ में एसएसपी निताशा गुड़िया खुद सबों को पुलीस लाइन मैदान में शपथ दिलाते दिखी और सबों ने शपथ में एक साथ लिया। सबों ने एक स्वर में कहा की आज पुलिस केंद्र भागलपुर के प्रांगण में सत्य निष्ठा के साथ यह शपथ लेता हूं कि मैं आजीवन शराब का सेवन नहीं करूंगा,

मैं अपने कर्तव्य पर उपस्थित रहूं अथवा ना रहूं अपने दैनिक जीवन में भी शराब से संबंधित गतिविधियों में किसी प्रकार से शामिल नहीं रहूंगा, शराबबंदी को लागू करने के लिए जो भी विधि सम्मत कार्रवाई अपेक्षित है उसे करूंगा ,यदि शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि में शामिल पाया गया तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई का भागीदार बनूंगा।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए एसएसपी निताशा गुड़िया ने कहा की अपने राज्य के बॉर्डर पर से जो शराब तस्कर शराब तस्करी करने के लिए बिहार भारी मात्रा में शराब को लाते हैं उस पर कठोर कार्रवाई की जा रही है, जिसकी भी इसमें संलिप्तता पाई जाती है उसे कठोर से कठोर सजा दी जा रही है और बॉर्डर पर विशेष रुप से सघन चेकिंग अभियान भी कराया जा रहा है और अंत में एसएसपी निताशा गुड़िया ने युवाओं से यह भी कहा कि मुख्यमंत्री का की योजना है शराब मुक्त बिहार हो , इसके लिए हमसभी जब तक खुद में वचन नहीं लेंगे तब तक कुछ नहीं हो सकता इसलिए हमें सबसे पहले सजग और मजबूत होना होगा तभी नशा मुक्त बिहार ,शराब मुक्त बिहार हम सभी मिलकर बना सकते हैं। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में एसएसपी निताशा गुड़िया के अलावे सार्जेंट मेजर के के शर्मा व कई पुलिस अधिकारी पुलिस लाइन मैदान में उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment