राजद के रजत जयंती समारोह का पार्टी सुप्रीमो ने किया लाइव उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट: अनमोल कुमार

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने राजद के 25 वें स्थापना दिवस का उद्घाटन करते हुए कहा कि मुझे अफसोस है कि मैं आप लोगों के बीच नहीं हूं फिर भी सामाजिक न्याय की लड़ाई में पार्टी हमेशा आगे रहेगी ।
उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री लोजपा के नेता स्वर्गीय राम विलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और सामाजिक लड़ाई में उनकी भूमिका एवं योगदान की सराहना की ।

दूसरी ओर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से बताया कि लालू यादव ने सामाजिक न्याय और भेदभाव मिटाने का काम किया। रेल मंत्री के समय 9000 करोड़ का मुनाफा दिलाया l
वर्तमान केंद्रीय सरकार अच्छे दिन का वादा कर देश में महंगाई बेरोजगारी को बढ़ावा दिया है l पेट्रोल डीजल रसोई गैस की कीमत आकाश छू रही है l उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश को बेच रही है। रेल सेल बीएसएनल सभी को बेच दिया और निजी करण को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है l आर एस एस और बीजेपी बड़ा छलिया है उसने एक ही दिन है पूरे देश भर के गणेश जी को दूध पिला दिया l जीएसटी नोटबंदी और ना जाने क्या-क्या जतन किया परंतु काला धन वापस नहीं आ सका l
उन्होंने जनता के उस दिन जी बिहार सरकार में नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे अपने आवास का दीवाल ऊंचा कर रहे हैं और अपनी सुरक्षा बढ़ा रहे हैं जनता से दूर हो गए अधिकारी और कुछ तबके के लोग चोर दरवाजे से उनसे मिलते हैं जबकि लालू यादव के समय कोई दीवाल नहीं था सभी जनता के लिए दरवाजा हमेशा खुला रहता था l

Join us on:

Leave a Comment