रिपोर्ट: अरविंद कुमार

मौके पर पहुंचे विधायक को झेलना पड़ा आक्रोश!
मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के सुगौली प्रखंड के शुकुल पाकड़ पंचायत के चिलझपटी के समीप बाढ़ से परेशानी व नाव के परिचालन की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सुगौली रक्सौल मुख्य पथ को रविवार की शाम को जाम कर दिया और जनप्रतिनिधि व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के चलते सड़के ध्वस्त हो गई है और चारो तरफ पानी ही पानी है।गांव से बाहर जाने के लिए कोई उपाय नही है। घर का आवश्यक समान व जीने के लिए जरूरी सामान की काफी दिक्कत हो गई है। लोग घर से बाहर नही जा पा रहे है।स्थानीय प्रशासन से नाव की मांग की गई थी।लेकिन अब तक नही मिला।जबकि पिछले साल आने जाने के लिए नाव मिली थी।

इसी कड़ी में बाढ़ की त्रासदी के बीच सुगौली के राजद विधायक इंजियर शशि भूषण सिंह रामगढ़वा एवम सुगौली क्षेत्र में गए थे जहां से मोतीहारी लौटने के क्रम में स्थानीय लोग पहले से रोड जाम किये थे,जहां विधायक को देख भड़क गए। इस दौरान विधायक को काफी फजीहत झेलनी पड़ी ।अंगरक्षक के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगो से मुक्त करा मोतीहारी के लिए सुरक्षित निकले।




