रिपोर्ट: ऋषिकेश कुमार

नालन्दा। लोक जनशक्ति पार्टी के नालंदा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट पार्टी कार्यालय में मीडिया कर्मियों से प्रेस वार्ता के दौरान मुखातिब हुए। इस दौरान मीडिया कर्मियों से मुखातिब होते हुए जिला अध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट ने कहा कि पार्टी के संस्थापक राम विलास पासवान जी के जयंती के अवसर पर आगामी 5 जुलाई से आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत पार्टी के उनके संसदीय क्षेत्र हाजीपुर से होने जा रही है जो अगले 2 महीने तक चलेगी।

उन्होंने कहा कि आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के लिए हम लोग कल 5 जुलाई को एयरपोर्ट पर नालंदा जिला से हजारों हजार की संख्या में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के स्वागत के लिए जाने का काम करेंगे। पटना एयरपोर्ट से चिराग पासवान जी के साथ माननीय रामविलास पासवान जी के जयंती समारोह में शामिल होने के लिए हाजीपुर निकलेंगे। आशीर्वाद यात्रा बिहार के 38 जिलों में गांव गांव तक जाकर लोगों से संपर्क साधने का काम करेगी।




