अविनाश श्रीवास्तव

खबर रोहतास जिले के काराकाट थाना अंतर्गत मुंजी गांव से है। जहां ऑटो की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक परमजीत कुमार की मौत हो गई। बताया जाता है कि परमजीत सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान ऑटो की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस ऑटो ने परमजीत को धक्का मारा। उसी ऑटो चालक ने उसे अपने ऑटो पर लादकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान परमजीत की मौत हो गई। जिसकी सूचना बाद में पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया। उधर ऑटो चालक ऑटो लेकर घबराहट में ।




