रिपोर्ट:—निभास मोदी!

भागलपुर की पुलिस देह व्यापार करने वालों पर अंकुश लगा रही है। इस सिलसिले में शनिवार की देर रात स्टेशन चौक पर से 3 महिला समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से रुपये सहित आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं।
दरअसल पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि रात ढलते ही स्टेशन चौक पर देह व्यापार का धंधा शुरू हो जाता है। पुलिस भी इन धंधेबाजों की तलाश में थी। बीती देर रात सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन चौक पर पहुंच गयी। पुलिस को देखते ही सभी इधर-उधर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने आनन-फानन में घेराबंदी करते हुए तीन महिला और तीन पुरुष को गिरफ्तार कर लिया।

इनकी हुई है गिरफ्तारी
पुलिस ने सुल्तानगंज प्रखण्ड के बाथ थाना क्षेत्र के रसीदपुर निवासी मिथुन कुमार, जगदीशपुर निवासी धर्मेंद्र राय और सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है जबकि गिरफ्तार महिलाओं में एक नौगछिया,दूसरी गनीचक की थी जबकि तीसरी महिला बाँका जिले के बौंसी की बताई जाती है। बताया जाता है कि नवगछिया की महिला रोज अपने देवर के साथ नौगछिया से भागलपुर आती है।
क्या कहते हैं आरोपी
गिरफ्तार आरोपी मिथुन कुमार ने बताया कि वह टाइल्स लगाने का काम करता है।वह शादीशुदा है। बीती देर रात वह अपना काम खत्म कर अपने साथ मे काम करने वाले मजदूरों को स्टेशन पर छोड़ने के लिए आया था।तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं सुनील और धर्मेंद्र ने बताया कि हम लोग एक साथ ही काम करते हैं।काम करके लौटने के क्रम में पुलिस ने स्टेशन चौक से पकड़ लिया।
तीन दिन पूर्व भी हुई है गिरफ्तारी
पुलिस ने बताया कि उसके पास से कुछ आपत्तिजनक समान के साथ लगभग 25 हजार रुपये बरामद हुए। हालांकि युवकों ने इस बात से इंकार करते हुए कहा कि मेरे पास कोई आपत्तिजनक समान नही था। फिलहाल पुलिस तीनों गिरफ्तार महिलाओं का मेडिकल करवा रही है। ततारपुर थाने की पुलिस ने तीन दिन पहले भी जब्बारचक मोहल्ले से देह व्यापार के धंधे में संलिप्त एक दंपति सहित एक युगल जोड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




