पार्टी संस्थापक की जयंती पर लोजपा की शुरू होने वाली आशीर्वाद यात्रा को लेकर बैठक!

SHARE:

अविनाश श्रीवास्तव!

सासाराम। जहां लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैठक किया तथा कल 5 जुलाई को पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। बता दें कि कल से लोजपा अपना आशीर्वाद यात्रा शुरू कर रही है।

हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान इसकी शुरुआत करने जा रहे हैं। सासाराम से भी बहुत से कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने इस दौरान बताया कि चिराग पासवान जन जन के नेता है और बिहार के युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ऐसे में आशीर्वाद यात्रा सफल होगी, जो रामविलास पासवान जी के जयंती पर हाजीपुर से शुरू हो रही है।

Join us on:

Leave a Comment