अविनाश श्रीवास्तव!

रोहतास जिले के दरिगाव थाना क्षेत्र में महज एक अमरुद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। घायल उदय सिंह को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। घायल की पत्नी प्रभावती देवी ने बताया कि वह लोग पूरा परिवार शिवसागर में रहते हैं।

दरीगांव में जहां उनका पुश्तैनी घर है, वहां के परती जमीन में अमरूद का पेड़ है। उसी अमरूद के फल को लेकर विवाद हो गया। जब उदय सिंह ने अमरूद मांगा तो उनके भाई संजय सिंह नाराज हो गए तथा कुल्हारी एवं लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें उदय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अमरूद के लिए भाई ने भाई पर जानलेवा हमला कर दिया इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।




