कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों के पूजा पंडालो में शारदीय नवरात्र के अष्टमी नवमी को दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से दुर्गा पूजा की रौनक बढ़ गई है। जिसमें महिला पुरुष नवयुवक यहां तक की बच्चे भी काफी संख्या में मां दुर्गा के दर्शन पूजन के लिए उमड़ रहे। दुर्गा पूजा समितियो के नवयुवकों द्वारा भक्तों की दर्शन पूजन में सुविधा के लिए महिला पुरुष आने जाने के लिए अलग ब्रैकेटिंग और काउंटर बनाए गए हैं। सभी पंडालो को बिजली बत्ती के आकर्षक प्रकाश से सजाया गया है। जिला मुख्यालय सहित भगवानपुर, चैनपुर,चांद, दुर्गावती, कुदरा, रामगढ़, नुवॉव, मोहनिया, रामपुर प्रखंडों के पूजा पंडालो में भक्तों की भारी भीड़ नजर आ रही है। इस दौरान श्रद्धालुओं के सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा पुलिस जवानों व दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। बता दे कि जिले के भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय के जगन्नाथ बगीचा स्थित मां दुर्गा पंडाल, राजा चौक, इमाम चौक और शांति नगर चौक सहित अन्य प्रखंडों के गांव मे पूजा पंडालो में दर्शन पूजन के लिए रविवार की शाम काफी श्रद्धालु दिखाई दिए। भगवानपुर जगन्नाथ जी बगीचा में स्थापित मां दुर्गा पंडल पूजा समिति के अध्यक्ष अजय शंकर पांडे उर्फ करीमन ने बताया कि नवरात्र के अष्टमी से दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ आने लगी है जिनके दर्शन पूजन के लिए समिति के सभी कार्यकर्ता तत्परता से जुटे हुए हैं ताकि किसी भी भक्त को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। अध्यक्ष श्री पांडे ने बताया कि इस समिति द्वारा कई वर्षों से मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर यहां धूमधाम से दुर्गा पूजा किया जाता आ रहा है। जिसमें ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिलती है।
बता दे की जगन्नाथ बगीचा चौक स्थित दुर्गा पंडाल मे व्यास नगीना ने पांडे बताया कि जो भी भक्त मां का दर्शन कर रहे है उनकी मनोकामनाएं पूर्ण हो कर रहेगी ।
पंडाल के जजमान श्याम दुबे ऊर्फ सामा बाबा ने बताया कि यहां जो भी भक्त तन मन से लगा रहता है उसका माँ कल्याण करती है और मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है।




