नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय में शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक देवी जागरण के बाद माता दुर्गा का पट खुल गया है और श्रद्धालु माता का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं इसी बेगूसराय जिले के बखरी प्रखंड प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री वैष्णवी दुर्गा मंदिर पूजा समिति अपने 33 वाॅ वर्षगांठ दशहरा के रूप में मनाया जा रहा है इस मंदिर में शास्त्रों के अनुसार पूजा आराधना वृंदावन से आए पंडित जय नारायण के द्वारा प्रत्येक वर्ष किया जाता है। इस मंदिर की भूमी दाता तेलनीवाली ने किया और मंदिर निर्माण मनोहर लाल अग्रवाल ने कराया था बखरी बाजार के प्रसिद्ध माता वैष्णवी देवी के रूप में पूजा पाठ होते आ रही है। यहां पर माता की कृपा विशेष रूप से श्रद्धालुओं पर रहती है। यहां जो भी भक्त अपने सच्चे मन से मन्नतो मांगने आते हैं। उन्हें मां उनकी मनोकामना पूर्ण अवश्य करती है। इस लिए नित्य इस माता दुर्गा की निरन्तर पूजा किया जाता है इसलिए सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है दशहरा के समय से माता की प्रतिमा स्थापना किया जाता है प्रथम पूजा से दशम पूजा तक माता की पूर्ण भक्ति एवं विधान से पूजन किया जाता है और साथ ही साथ दशहरा पूजा में जागरण पूजन के बाद नवमी में रावण वध एवं रात्रि में संस्कृत कार्यक्रम किया जाता है जिससे भक्तों की भीर एवं बाहर से आने वाले भक्तों को मनोरंजन भी हो जाता है एवं दशमी को विजय जुलूस एवं रात्रि में मां भगवती की प्रतिमा को विसर्जन किया जाता है। हमारे संवाददाता नेहा कुमारी की रिपोर्ट




