मुजफ्फरपुर- दुर्गापूजा को लेकर शहर में पुलिस का फ्लैग मार्च!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च निकाला :

: मुजफ्फरपुर के सभी थाना क्षेत्रों में दुर्गा पूजा को लेकर विधि व्यवस्था पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है, खासकर सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुई है ताकि पर्व त्योहार में किसी तरह का सौहार्द न बिगड़े, इसी को लेकर मुजफ्फरपुर शहर में विभिन्न चौक चौराहे होते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया, आपको बता दें की दुर्गा पूजा को शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया.

फ्लैग मार्च शहर के चौक चौराहे होते हुए निकला गया साथ ही लोगो से अपील की गई की शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ पर्व त्योहार मनाए.

एएसपी टाउन अवधेश दीक्षित ने कहा कि दुर्गा पूजा और आगामी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है, असामाजिक तत्वों और अशांति फैलाने वाले को बक्शा नही जायेगा.

बाइट:- एएसपी टाउन/अवधेश दीक्षित

Join us on:

Leave a Comment