आरा- पट खुलते ही माँ के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय

आरा/पूरे देश में आज महासप्तमी का त्यौहार मनाया जा रहा है और आज से श्रद्धालु भक्तों के लिए मां दुर्गा का पट खुल गया है और मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु भक्तों की भीड़ पंडालो में उमड़ है आरा शहर के मुख्य द्वार बैंक कॉलोनी पूजा पंडाल में भव्य मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किया गया है वहीं पूरे जिले का अनोखा एवं एक अलग तरह का पंडाल का भी निर्माण किया गया था जिसमें कि पर्यावरण को बचाने का संदेश देते हुए उसे बचाने की अपील की गई है वही चंद्रयान 2 का भी मॉडल में बनाया गया है जिसको देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है पूजा समिति के अध्यक्ष श्री गुड्डू सिंह बबुआन ने बताया कि इस बार पूजा समिति की ओर से एक अलग ही तरह का पंडाल का निर्माण कराया गया है एवं उसमें मां दुर्गा की भव्य और सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई है वही श्रद्धालु भक्तों के लिए सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं सीसीटीवी कैमरा से लेकर फायर सेफ्टी सेफ्टी और फर्स्ट एड की व्यवस्था पंडाल पर की गई है

Join us on:

Leave a Comment