आरपीएफ पुलिस ने टिकट के खेल में एक टिकट दलाल को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय

आरा/पर्व त्योहारों पर प्रदेशों में रहने वाले लोग अपने-अपने घर की ओर लौटते हैं, और आने के लिए रेलवे टिकट का सहारा लेते हैं,लोग अपने परिचितों के माध्यम से टिकट बनवाते है, जिसका फायदा टिकट दलाल रेल किराये से कहीं अधिक रुपये कमाकर चाँदी काटते हैं, ऐसी गुप्त सूचना के बाद शुक्रवार को आरपीएफ प्रभारी सुमन कुमारी ने बिहियां में छापामारी कर एक आरोपी को धर दबोचा, उसके पास से एक लैपटॉप और मोबाईल फोन भी जप्त हुआ है, जबकि टिकट के खेल का मुख्य आरोपी फरार है, पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है,

     जानकारी के अनुसार बिहियां में जय कुमार झा ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों से किराये से कही अधिक रुपया लेकर टिकट बनाने का काम करता है, उसका साथ बिहियां के रहने वाले गुड्डू पाण्डेय भी साथ निभाता है, ऐसी सूचना के बाद आरपीएफ पुलिस ने बिहियां में छापामारी किया, छापामारी के दौरान मुख्य आरोपी जय कुमार झा फरार हो गया, जबकि दूसरा आरोपी गुड्डू पाण्डेय को धर दबोचा, इस छापामारी अभियान के बाद बिहियां में टिकट दल्लों में खलबली मची हुई है

Join us on:

Leave a Comment