नवादा- आधा दर्जन बदमाशों ने दारोगा को घेरकर किया जानलेवा हमला!

SHARE:

रिपोर्ट – मनोज कुमार

आधा दर्जन उपद्रवियों ने मिलकर थानेदार पर किया हमला,हमलावर हुआ फरार,पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी।
फोटो
दुर्गापूजा पंडाल की निरीक्षण कर थाने वापस की क्रम में कुछ उपद्रवियों ने मिलकर बुंदेलखंड सहायक थानाध्यक्ष पर हमला कर दिया है जिसमे थानाध्यक्ष शहरियार खान बुरी तरह चोटिल हो गए है बताया जाता है कि पार नवादा पार नवादा बुंदेखंड सहायक थाना के थानाध्यक्ष शहरियार खान दुर्गापूजा पंडाल की निरीक्षण कर थाने पर लौट रहे थे इसी बीच करीब आधा दर्ज उपद्रवियों ने पुरानी रजौली बस स्टैंड के करीब घेर कर अचानक हमला कर दिया है जिसमे थानाध्यक्ष बुरी तरह चोटिल हो गए.जिन्हे स्थानीय पुलिस की सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.मामले की पुलिस ने गंभीरता लेते हुए रजौली बस स्टैण्ड के पास की मोहल्ले निवासी अली इमाम के पुत्र अजबर इमाम सहित पांच अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.घायल थानाध्यक्ष शरियार खान ने बताया है कि इन दिनों थाना क्षेत्र की अपराधियो पर लगातार करवाई करने की वजह से भीड़ भाड़ को देखते हुए हमले की साजिश की गई है,कुछ हमलावर को चिन्हित की जा चूंकि है जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है,वही एसपी अंब्रिश राहुल ने बताया है थानाध्यक्ष पर हमले की जो भी साजिश तथा अंजाम दिया है किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।गौरतलब है कि अभी दो दिन पहले हाजीपुर में दो अपराधियो के द्वारा ताबड़तोड़ गोली मारकर एक सिपाही को जख्मी कर दिया था जिनकी इलाज की क्रम में मौत हो गई थी,लेकिन मौके वारदात पुलिस ने ग्रामीणों की सहयोग से दो घंटे की अंदर उन अपराधियो को मुठभेड़ में मार गिराया था.अभी मामले ठंडे भी नही पड़े कि इस तरह की सरेआम पुलिस की वर्दी में aj थानाध्यक्ष पर हमला करना पुलिस की एक चुनौती है,इस तरह की घटना से आप लोगो में भय बना हुआ है.असामजिक तत्वों तथा उपद्रवी से जब पुलिस ही सुरक्षित नही है तो आम लोगो को पुलिस सुरक्षा कैसे दे पाएगा।जरूरत है ऐसे असामजिक तत्वों तथा उपद्रवी से कड़े से निपटने की।

Join us on:

Leave a Comment