कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
स्टार कालेज स्कीम चयन के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज भभुआ कैमूर को किया गया चयनित
कैमूर। कैमूर जिले के सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज भभुआ कैमूर को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा स्टार कालेज स्कीम के लिए चयन किया गया है । इस संबंध मर जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ शंकर प्रसाद शर्मा ने बताया कि अब तक बिहार में तीन कालेजो को ही इस स्कीम के तहत चयन किया गया था। सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी का एक मात्र कॉलेज है। साथ ही इस साल एक मात्र बिहार से स्टार कालेज स्कीम अवॉर्ड के लिए इसका चयन हुआ हैं।
इस स्टार कालेज स्कीम के संयोजक डॉ आनन्द प्रकाश ने बताया कि विज्ञान वर्ग के चार विभागों ,भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी एवं वनस्पति विभाग को मिलाकर लगभग एक करोड़ का अनुदान प्राप्त होगा । इस अनुदान से वह विज्ञान विषयों में प्रयोगशाला की अत्याधुनिक स्तर की सुविधा प्रदान की जाएगी । साथ ही तीन वर्षो तक सेमिनार, वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा । इस स्कीम के कारण कैमूर जिले के विज्ञान वर्ग के छात्र छात्राओं और शिक्षको को अपनी प्रायोगिक परीक्षण क्षमता को विकसित करने में मदद मिलेगी । इस स्कीम के लिए प्राचार्य ने विज्ञान वर्ग के सभी शिक्षकों डॉ सुमित कुमार, डॉ राजकुमार , डॉ माया सिन्हा, डॉ जितेंद्र , डॉ सोमेश शशि के अथक प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही आज प्राचार्य कक्ष में प्राचार्य द्वारा डॉ आनंद प्रकाश को फूल माला से सम्मानित किया गया । इस मौके पर डॉ अजीत कुमार राय, डॉ वंशीधर उपाध्याय, डॉ सौरभ सिंह विक्रम उपस्थित थे । इस स्कीम में कालेज के चयन से सभी शिक्षकों में खुशी का माहौल है।




