नालंदा- जन संवाद कार्यक्रम में एसडीएम ने लोगों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार

रहुई प्रखंड के हवनपुरा पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम स्थानीय मुखिया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजन यादव, सरपंच, वार्ड सदस्य, ग्रामीण महिला-पुरुष सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में एसडीएम ने ग्रामीणों से पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ली और उनके सुझाव मांगे। ग्रामीणों ने कई समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत में सड़कों की स्थिति खराब है, नालियां जाम हैं, बिजली की कटौती रहती है, स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ नहीं हैं, शिक्षा की गुणवत्ता खराब है।
एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के लिए काम कर रही है और ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

बाइट।अभिषेक पलासिया एसडीएम

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment