नालंदा में 5 सौ से अधिक पूजा समितियों को लाइसेंस निर्गत, डीएम,एसपी ने जारी किए अहम निर्देश !

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!

नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने शुक्रवार को हरदेव भवन में आगामी दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस बार जिले में पांच सौ से अधिक दुर्गापूजा समितियों द्वारा पूजा का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा इस त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इस बार दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए श्रम कल्याण मैदान में टेंट भी लगाए गए हैं। पुलिस और प्रशासन द्वारा सभी समितियों के साथ बैठकें की गई हैं, और उन्हें पूजा के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी। उन्होंने कहा कि जिले में सभी प्रमुख पूजा स्थलों पर पुलिस की तैनाती की जाएगी, और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। पर्याप्त संख्या में बाहरी सुरक्षा के कंपनियों को बुलाया गया है।

बाइट।शशांक शुभंकर डीएम
बाइट।अशोक मिश्रा एसपी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment