रिपोर्ट – पंकज कुमार
भक्ति में शक्ति का नजारा हर वर्ष नवरात्रि में देखने को मिलता है। इस वर्ष जहानाबाद शहर के रामनगर स्थित देवी मंदिर में कलश स्थापना की अनूठी तस्वीर दिखाई पड़ रही है। यहां के एक श्रद्धालु अपने सीने पर कलश को रखकर अगले नौ दिनों तक माता की आराधना कर रहे हैं। यह श्रद्धालु पिछले 12 सालो से अपने सीने पर ही कलश रखकर आराधना करते आ रहे हैं। इन्होंने बताया कि लोगों की भलाई और जिले में अमन चैन की कामना करते की वो माता से स्तुति कर रहे हैं। इस मंदिर में हर वर्ष मां दुर्गा की स्थापना की जाती है। जिसका विसर्जन नवरात्रि के बाद जुलूस निकालकर धूमधाम से किया जाता है। वहीं मंदिर में नवमी के दिन भव्य भंडारे का आयोजन आयोजन किया जाता है।
Byte – सतेन्द्र कुमार,श्रद्धालु




