देवी मां को भक्तों ने झुलाया पालना और किया रत्नों की वृष्टि

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय

आरा। चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव के चौथे दिन बुधवार को श्रृंगारकर्ता शशि-शैलेंद्र कुमार जैन परिवार द्वारा बड़े ही भक्तिपूर्वक जिनेंद्र प्रभु का अभिषेक, पूजन एवं शांतिधारा किया गया। तत्पश्चात पं अजीत जैन शास्त्री के मंत्रोच्चार के बीच देवी मां का दिव्य आराधना, गोद भराई, श्रृंगार किया गया। संधयासमय में महाआरती, भजन, शास्त्र प्रवचन एवं भक्तों के द्वारा देवी मां को पालना झुलाया गया और रत्नों की वृष्टि की गयी। आयोजन को सफल बनाने में संयोजक डॉ शशांक जैन, मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन, अजय कुमार जैन, मनीष चंद्र जैन, अरिहंत जैन, अपूर्व जैन, पूर्णिमा जैन, रूपाली जैन, अनिता जैन, उषा जैन, रोहित जैन, पूनम जैन, सालिका जैन, दीपू अग्रवाल, रौशन चंद्र जैन, विनीत जैन, शैलेश जैन की अहम भूमिका रही।

Join us on:

Leave a Comment