बेगूसराय में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद में तीन युवक को चाकू से गोदा

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद में तीन युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। दरअसल साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा गांव निवासी विक्रम कुमार, अनु कुमार,और गोपाल कुमार को पुरानी रंजिश के कारण चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीनों घायल कुरहा चौक पर दुकान चलाता है। और घायल कुरहा गांव के दूसरे टोला में खेलने के लिए जाता था। आरोप है कि दूसरे टोला के युवक इन लोगों को वहां आने से मना करता था इसी को लेकर दोनों पक्षों में पूर्व से विवाद चल रहा था। घायलों ने बताया कि अनु कुमार कुरहा ढाला पंहुचा तो आधा दर्जन लोग उसके साथ मारपीट करने लगा इस दौरान चाकू मार कर घायल कर दिया जब उसे बचाने उसका दोस्त विक्रम कुमार और गोपाल कुमार पंहुचा तो बदमाशों ने इन दोनों को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। घायलों के अनुसार दूसरे टोले के युवक पहले भी मारपीट किया था और धमकी दिया था कि फिर मिलेगा तो पिटाई करेंगे। आज शाम जब ये लोग कुरहा ढाला पर थे तभी बदमाशों ने तीनों दोस्तों को चाकु मारकर घायल कर दिया है। फिलहाल सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
बाईट- घायल
बाईट- घायल
बाइट- घायल

Join us on:

Leave a Comment