कैमूर डीएम और एसपी ने नवनिर्मित जिला कारागार का अचानक किया निरीक्षण,वव्यवस्थाओं का लिया जायजा

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड में अवस्थित नवनिर्मित जिला कारागार का अचानक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण कैमूर डीएम सावन कुमार और एसपी ललित मोहन शर्मा ने किया। सोमवार को अचानक किए गए जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने जिला कारागार में व्यवस्थित किए गए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने कमी मिले व्यवस्थाओं को सुधार करते हुए दुरुस्त करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने जिला कारागार में कई तरह का निरीक्षण किया। बता दें कि सोमवार जिलाधिकारी कैमूर सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, कैमूर ललित मोहन शर्मा द्वारा भभुआ थानाक्षेत्र अंतर्गत परसियां में नवनिर्मित जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कारागार में विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में जायजा लिया गया।

Join us on:

Leave a Comment