रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
दोहरे हत्याकांड में फरार कुख्यात तिरेल यादव आमस थाना क्षेत्र के टॉल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया है । गया जिला पुलिस की विशेष टीम को मिली कामयाबी
गया पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका कुख्यात अपराधी सुजीत यादव उर्फ तिरेल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गया शहर के रामपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले कुख्यात अपराधी सुजीत यादव उर्फ तिरेल यादव की तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी। गया पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया और इसे गिरफ्तार कर लिया। गया के एसएसपी आशीष भारती ने सुजीत यादव उर्फ तिरेल यादव को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को सुजीत यादव उर्फ तिरेल यादव को गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के जीटी रोड टॉल पलाजा के पास से घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है । वही एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि कुख्यात अपराधी सुजीत कुमार उर्फ तिरेल यादव बनारस में छिपे रहने की सूचना थी और कुख्यात अपराधी सुजीत यादव उर्फ तिरेल यादव बनारस से जगह बदल कर बाई रोड गया होते हुए कही और जा रहा था उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली और गया जिले के आमस जीटी रोड टॉल प्लाजा के पास घेराबंदी कुख्यात अपराधी सुजीत यादव उर्फ तिरेल यादव को गिरफ्तार किया गया है । उन्होंने यह भी बताया कि सुजीत यादव उर्फ तिरेल यादव के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दो साल पहले हुए दोहरे हत्याकांड में भी इसका नाम आया था। इसके बाद से ही पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। शातिर अपराधी सुजीत यादव उर्फ तिरेल पुलिस को चकमा देकर इधर उधर भागता फिरता रहा। पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था। दोहरे हत्याकांड का मामला गया के विष्णुपद श्मशान घाट पर लकड़ी की दुकान संचालित किए जाने से जुड़ा है। गया के विष्णुपद स्थित श्मशान घाट में लकड़ी की दुकान चलाने व वर्चस्व को लेकर अबतक कई लोगों की हत्याएं हो चुकी है। यहां तक कि गया कोर्ट के पास ही एक की हत्या दिनदहाड़े कर दी गई थी। पुलिस को जानकारी प्राप्त हो हुई कि इस खेल में सुजीत यादव उर्फ तिरेल यादव व उसके गुर्गे भी शामिल थे। तिरेल का नहीं पकड़ा जाना पुलिस के लिए सिर दर्द बन गया था। लेकिन अब इसकी गिरफ्तारी के बाद अन्य फरार चल रहे अपराधी भी पुलिस के गिरफ्त में होंगे, ऐसा पुलिस दावा कर रही है ।
बाईंट आशीष भारती एसएसपी गया
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया




