रिपोर्ट – अमित कुमार
पूर्व सांसद अरुण कुमार ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर जोरदार हमला बोला, अरुण कुमार ने आरोप लगाया कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खाने में टैबलेट मिलाकर दे रहे हैं, जिससे नीतीश कुमार की मेमोरी लॉस हो गया है। वही इसको लेकर बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने बयान दिया और कहा अरुण जी जेडीयू के सांसद रहे है अगर उन्होंने कोई बात कही है तो इसे गंभीरता से लेनी चाहिए, इस पर विचार करना चाहिए की ललन सिंह क्या तेला बेली कर रहे हैं सीएम साहब के साथ,आज कल सीएम नीतीश को भूलने की बीमारी हो गई है कोई न कोई आदमी उनको गुप्त रूप से टॉर्चर कर रहा है और ललन सिंह ने तो बहुत पहले ही कहा था की मैं ही सर्जन हु नीतीश के पेट में कहा कहा दांत है सर्जरी कर के मैं निकाल दूंगा। धीरे-धीरे नीतीश कुमार की जो हालत हो रही है उसको लेकर ललन सिंह पर लोगो का संदेह जा रहा है अरुण कुमार ने कहा है तो कहीं ना कहीं वह कुछ गोपनीय बात जानते होंगे इस नाते उन्होंने बात कहा है इसकी जांच होनी चाहिए। ललन सिंह अपनी बात पर टिकते नहीं है पहले उन्होंने कहा नीतीश कुमार के पेट का दांत हम निकालेंगे,दूसरी बार बोले आरजेडी के साथ सरकार बनाना पड़ा तो पान का दुकान कर लेंगे ,पूछ लीजिए की कब खोलेंगे पान का दुकान।इस समय वो आरजेडी के साथ मिले हुए है और जोर का झटका धीरे से दे रहे है जेडीयू को ये बात भी राजनीतिक लोग अच्छे से समझ रहे है।
बाइट: जीवेश मिश्रा, विधायक , बीजेपी




