श्रद्धालुओं को लेकर माता मुंडेश्वरी धाम जा रहा पिकअप पलटा, दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। श्रद्धालुओं को लेकर माता मुंडेश्वरी धाम जा रहा पिकअप हनुमान घाटी में पलट गया। इस घटना में पिकअप में सवार दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। यह घटना कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के हनुमान घाटी में जिलेबिया मोड़ पर श्रद्धालुओं से भरा पिकअप पलट गया और इस घटना में दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायल को इलाज के लिए भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व कुछ को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी घायलों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

  • दुर्घटना में ये लोग हुए है घायल
    थाना – स्थान – घायल
    अधौरा – खामकला – कन्हैया सिंह की 26 वर्षीय पत्नी फूल कुमारी,
    अधौरा – खामकला – कन्हैया सिंह के 7 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार
    अधौरा – खामकला – राजेंद्र सिंह की 12 वर्षीय पुत्री सीमा कुमारी
    अधौरा – खामकला – श्याम सुंदर सिंह की 16 वर्षीय पुत्री रिंकी कुमारी
    अधौरा – खामकला – विजय सिंह की 18 वर्षीय पुत्री हेवंती कुमारी
    अधौरा – खामकला – अजय सिंह की 9 वर्षीय पुत्री प्रतिमा कुमारी
    अधौरा – खामकला – विजय सिंह के 8 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार
    अधौरा – खामकला – विजय सिंह की 30 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी
    अधौरा – खामकला – श्याम सुंदर सिंह की 30 वर्षीय पत्नी बसंती देवी
    अधौरा – खामकला – रामाशीष सिंह की 17 वर्षीय पुत्री रितु कुमारी
    अधौरा – खामकला – राजाराम सिंह की 22 वर्षीय पुत्र गुपुत सिंह
    अधौरा – खामकला – ओम सिंह के 30 वर्षीय पुत्र गब्बर सिंह
    अधौरा – खामकला – लाल चौधरी की 18 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी
    अधौरा – खामकला – सागर सिंह की पत्नी राजकुमारी देवी
    अधौरा – खामकला – जितेंद्र सिंह उम्र 24 वर्ष
    अधौरा – लोहरा – डोमा सिंह की 38 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी
    अधौरा – खामकला – जोखन सिंह उम्र 50 वर्ष
    भोजपुर – मालियाबाग – छोटे लाल की 25 वर्षीय पत्नी रंभा कुमारी।

Join us on:

Leave a Comment