रिपोर्ट : – अमित कुमार पटना
: – पटना सिटी बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी। घटना होते ही इलाके में सनसनी मच गया। घटना खाजेकलां थाना क्षेत्र के घसियारी गली के सिटी पब्लिक स्कूल के पीछे वाली गली में घटी है। वही घटना की जानकारी मिलते ही खाजेकलां थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। थानाध्यक्ष ने की पहचान दीवान मोहल्ला पातो की बाग निवासी प्रिंस उर्फ पीयूष के रूप में की है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सिटी पब्लिक स्कूल के पीछे वाली गली में गोली की आवाज सुनकर बाहर निकले तो देखे की एक युवक को गोली लगा है और वह खून से लथपथ पड़ा हुआ है। घटना के बाद खाजेकलां थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करते हुए घायल युवक को इलाज के लिए ले गया। लोगो ने बताया कि दो अंजान लोग बाइक पर सवार होकर आया था और इसी बीच दोनो में अनबन हुआ और गोली मारकर घायल कर दिया। लोगो ने बताया कि यह गली सुनसान इलाका पड़ता है। इस गली से लोगो का आवाजाही कम होता है। इसी बात का फायदा उठाकर अंजान लोग यहां पर शराब की बिक्री करते है। साथ ही वे लोग यहाँ पर पाँच पाँच चोरी की बाइक लाकर रखा था, जिसे पुलिस ले गयी। परंतु बाइक चोरी करने वाले पर पुलिस कोई कार्रवाई नही की।
थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल अवस्था में प्रिंस को इलाज करने के लिए एनएमसीएच ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। इसके बाद उसे आनन-फानन में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए कब्जे में ले ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो जाएगा फिलहाल मामले में परिजनों से पूछताछ करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल छानबीन जारी है। मृतक प्रिंस अपराधी प्रवृत्ति का था।
बाइट : – स्थानीय




