प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में सरकारी विद्यालय के हेड मास्टर पर ग्रामीणों ने छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए उसकी स्कूल कैंपस में घुसकर जमकर पिटाई कर दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा मध्य विद्यालय की है । बताया जा रहा है कि वहां के प्रधानाध्यापक सिकंदर पासवान 4 छात्राओं के साथ कुछ दिन पहले छेड़खानी किए थे । इसके बाद छात्रा अपने घर जाकर अभिभावकों को इसके संबंध में जानकारी दी थी । उसी को लेकर गुरुवार को जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों की भीड़ स्कूल पहुंच जब प्रधानाध्यापक से इस संबंध में बातचीत किया जा रहा था की मास्टर के द्वारा ग्रामीणों के साथ बाताबाती करने लगे इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और आक्रोशित होकर शिक्षक की पिटाई कर दी।इसी दौरान आक्रोशित भीड़ ने प्रधानाचार्य के स्कूटी को तोड़कर चूर-चूर कर दिया और प्रधानाध्यापक के साथ भी मारपीट किया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची 112 की पुलिस ने किसी तरह प्रधानाध्यापक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई। इस दौरान स्कूल में काफी देर तक हंगामा हुआ और पुलिस जब मौके पर पहुंची और हेड मास्टर को हिरासत में लेकर थाना ले जा रही थी तब भी भीड़ हंगामा किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारी को इसकी सूचना दी गई पर वह मौका ए वारदात पर नहीं पहुंचे । वहीं आरोप लगाते हुए कहा कि इस प्रधानाध्यापक का चाल चलन भी ठीक नहीं है ऐसे में प्रधानाध्यापक पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मुफस्सिल थाना पुलिस को पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया गया है बच्चियों के परिजनों से लिखित शिकायत ली जा रही है जिसके बाद गिरफ्तारी कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बाईट- स्थानीय सरपंच पति
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय





