रिपोर्ट : – अमित कुमार पटना
बीच सड़क पर शव रख, टायर फूंक किया प्रदर्शन
तीन घन्टे तक ठप रही यातायात व्यवस्था
चार थानों की पुलिस व एसआरएएफ ने संभाला मोर्चा
बुधवार की शाम घर के पास ही बाइक सवार हत्यारों ने प्रिंस को सीने में मारी थी गोली
पटना सिटी प्रिंस उर्फ पीयूष हत्या मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने बीच सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। विदित हो कि बुधवार की शाम
खाजेकलां थाना क्षेत्र के घसियारी गली के सिटी पब्लिक स्कूल वाली गली में सरेआम 18 वर्षीय प्रिंस उर्फ पीयूष की गोली मार हत्या कर बाइक सवार अपराधी फरार हो गए थे। गुरुवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। जिसे खाजेकलां श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के क्रम में परिजनों संग स्थानीय लोगों ने महावीर घाट मोड़ के समीप अशोक राजपथ पर शव रखकर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने प्रदर्शन करते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों के कहना था कि घटना के बीते 20 घन्टे से अधिक हो गए हैं। बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। जिससे पुलिस के प्रति लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
तीन घन्टे तक रहा यातायात बाधित
प्रदर्शनकारियों ने सवारी से भरे ऑटो का शीशा तोड़फोड़ करने की कोशिश की। वहीं प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम दरवाजा की ओर से आ रही स्कूटी सवार एक महिला से भी उलझ गया और उससे अभद्र व्यवहार करने को उतारू हो गए। थानाध्यक्ष द्वारा मृतक के पिता अशोक महतो को समझाने पर वे सड़क पर से शव हटाकर जाम हटाने को तैयार हुए। परन्तु उसके अन्य रिश्तेदार व संगे संबंधी ने विरोध प्रदर्शन व सड़क जाम जारी रखा। इस वजह से अशोक राजपथ पर करीब तीन घण्टे तक यातायात व्यवस्था ठप रही। हंगामे की सूचना मिलते ही खाजेकलां, आलमगंज, मेहंदीगंज, चौक थाना की पुलिस सहित स्टेट रैपिड एक्शन फ़ोर्स की टुकड़ी ने मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रित कर स्थिति सामान्य कराया। विदित हो कि बुधवार की देर शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने घसियारी गली के सिटी पब्लिक स्कूल वाली गली में सरेआम 18 वर्षीय प्रिंस उर्फ पीयूष को सीने में गोली मार कर हत्या कर थी। जिसे पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत ही गई थी। थानाध्यक्ष का कहना है कि मृतक व उसे गोली मारनेवाले अपराधी दोनों आपस में दोस्त थे। लेकिन किस कारण प्रिंस को गोली मारी गई, पता लगाया जा रहा है। अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
बाइट : – परिजन




