:- रवि शंकर शर्मा(अमित)
बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना में दर्जनों ग्रामीणों ने हंगामा किया, थाना पहुंच कर बिजली विभाग के अधिकारियों पर कानूनी कार्यवाही ग्रामीण मांग करने लगे।50 से 100 की संख्या में पहुंचे गुलाब बाग के ग्रामीणों ने बताया कि 20 सितंबर को ट्रांसफार्मर की तार के चपेट में आ कर सन्नी और ऋतिक बुरी तरह झुलस गए जिसमे सन्नी की मौत 7अक्टूबर को दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई।बिजली विभाग से कई बार घर के उपर से गुजरने वाली तार को हटाने की मांग की गई पर विभाग लापरवाही करता आ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि पुलिसिया कार्यवाही नही होने पर पॉवर ग्रिड का बिजली सप्लाई को बंद कर देंगे।मृतक सन्नी के परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज करने का आवेदन बाढ़ थाना में दिया है।
बाइट _मिथलेश कुमार(मृतक के पिता(




