पटना – बाढ़ में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व लोगों का जमकर हंगामा, निकल लिए अधिकारी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित

बाढ़ प्रखंड के रहिमापुर रूपस पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, इसी दौरान डीडीसी तनय सुल्तानिया लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे थे कि आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया, महिलाओं का हंगामा देख अधिकारियों ने जल्द ही कार्यक्रम को खत्म कर दिया, तो वहीं महिलाओं द्वारा किए जा रहे हंगामे का असर पुरुषों पर भी पड़ा और पुरुषों ने भी विभिन्न शिकायतों को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया, पुरुषों में भी यह शिकायत थी कि अधिकारी सुनते ही नहीं है, हम लोग जाएं तो कहां जाएं, इसके बाद अधिकारी तुरंत वहां से अपनी अपनी गाड़ियों में सवार होकर निकल गए. अधिकारियों में मुख्य रूप से डीडीसी तनय सुल्तानिया के साथ ही बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक भारत सोनी, एसडीएम कुंदन कुमार,बाढ़ के बीडीओ नवकंज कुमार एवं तमाम जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
दरअसल जनसंवाद कार्यक्रम एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमें अधिकारी सरकार के कार्यों की जानकारी जनता को देते हैं और शिकायत सुनते भी हैँ लेकिन कुछ चुनिंदा लोगों को माइक दिया जाता है ताकि कोई हो हंगामा न हो,और यही हंगामा का मुख्य कारण बन जाता है जिस कारण कई जगह से जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान हंगामा की खबरें आ रही है!

बाइट – आँगनबाड़ी कर्मी
बाइट – शिकायत कर्ता (पिला कुर्ता )

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें