बरौनी से नीरज कुमार की रिपोर्ट!

पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल के बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के लगातार सार्थक प्रयास से पहली बार गाड़ी संख्या 02550 (आनंद विहार टर्मिनल- कामाख्या) एक्सप्रेस स्पेशल में बरौनी डेयरी के द्वारा बरौनी जंक्शन से कामाख्या के लिए रेल टैंकर के माध्यम से दूध की ढुलाई का शुरुआत शुक्रवार को किया गया।टैंकर से कुल 460 क्विंटल दूध भेजा गया।जिससे रेलवे को 76431 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।उल्लेखनीय है कि प्रत्येक सप्ताह में 3 दिन मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को बरौनी से कामाख्या के लिए गाड़ी संख्या 02550 में यह सुविधा रहेगी।

इसके अतिरिक्त पहले से मौर्या एक्सप्रेस(05028) एवं छपरा- टाटा(08182) एक्सप्रेस द्वारा बरौनी से हटिया एवं टाटानगर के लिए दूध की ढुलाई रेल टैंकर द्वारा की जा रही है।इस संबंध में पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल सीनियर डीसीएम चन्द्रशेखर प्रसाद ने कहा कि रेल के माध्यम से व्यवसायी अपने व्यवसाय को बढ़ाने व सामानों को एक राज्य से दूसरे राज्य में सुरक्षित एवं कम खर्च में भेजने के लिए रेल विभाग प्रयासरत है।व्यवसायियों को रेल विभाग का अधिक से अधिक लाभ मिले इस दिशा में रेल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।




