जिलाधिकारी ने किया जल जीवन हरियाली एवं मनरेगा के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक!

SHARE:

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आहूत बैठक में जल जीवन हरियाली अभियान एवं मनरेगा के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई एवं यथोचित दिशा निर्देश दिए गए।पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण,ऊर्जा संरक्षण एवं अन्य लक्ष्यो की प्राप्ति के उद्देश्य से संचालित जल जीवन हरियाली अभियान के तहत क्रियान्वित सार्वजनिक जल स्रोतों के जीर्णोधार समीक्षा क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की मनेरगा द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष के जून माह तक समेकित रूप से लगभग चार सौ से अधिक जल स्रोतों का जीर्णोधार कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवम शेष में कार्य प्रगति पर है।

प्रखंडवार विस्तृत समीक्षा क्रम में पाया गया की सन्हौला में लक्ष्य के विरुद्ध तीन सौ पचास सार्वजनिक जल स्रोतों का जीर्णोधार कार्य प्रगति पर है,जिसमे से एक सौ सतासी जल स्रोतों का जीर्णोधार कार्य पूर्ण कर लिया गया है।सुल्तानगंज में लक्ष्य के विरुद्ध दो सौ तीन स्थलो पर कार्य प्रारंभ हुआ है जिसमे से एक सौ तेरह स्थलो पर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।पिरपैती में लक्ष्य के विरुद्ध संतावन स्थलो पर कार्य प्रारंभ हुआ है एवम चालीस स्थलो पर कार्य पूर्ण हो चुका है।घोराड़ीह,जगदीशपुर में क्रमश:एकानवे एवं अंठावन सार्वजनिक जल स्रोतों का जीर्णोधार कार्य पूर्ण हुआ है।सार्वजनिक जल स्रोतों का जीर्णोधार की अद्यतन स्थिति समीक्षा क्रम में कुछ प्रखंडों यथा:नवगछिया,नारायणपुर,सबौर ,बिहुपुर में योजना क्रियान्वयन की स्थिति अत्यंत असंतोषजनक पाया गया है,तदनुसार संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारी(मनरेगा) के विरुद्ध स्पष्टीकरण का आदेश दिया गया है।संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्धारित कर्तव्यों के सम्यक निर्वहन की सख्त हिदायत दी गई है,निर्देश अनुपालन में शिथिलता की स्थिति में अनुशासन्तमक कारवाई प्रारंभ की जाएगी।लघु जल संसाधन द्वारा सार्वजनिक जल स्रोत के जीर्णोधार कार्य के संदर्भ में प्रारंभ किए गए कुल संतानवे योजनाओं में से चालीस योजना पूर्ण कर ली गई है एवम शेष में कार्य प्रगति पर है।विभाग द्वारा प्रतिवेदित पूर्ण हो चुके योजनाओं के भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया गया है।समीक्षा क्रम में नगर क्षेत्र,पंचायत स्तर पर क्रियान्वित सार्वजनिक जल स्रोतों के निर्माण कार्य में और तेज़ी लाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया है।
जल जीवन हरियाली अभियान के तहत अभी तक लगभग पांच हजार सात सौ सोखता का निर्माण कराया गया है।समीक्षा क्रम में निर्मित सोखता के भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया गया है।कुंआ जीर्णोधार कार्य की अद्यतन स्थिति समीक्षा क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण,पूर्वी एवं पश्चिमी द्वारा उक्त के संदर्भ में निर्धारित कार्य पूर्ण कर लिया गया है जबकि पंचायतों में कार्य प्रगति पर है।अभियान के तहत नए जल स्रोतों के सृजन की अद्यतन स्थिति की प्रखंडवार समीक्षा क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की समेकित रूप से लगभग तीन सौ योजना पूर्ण है।योजना के क्रियान्वयन में और तेज़ी लाने का निर्देश दिया गया है।अभियान के तहत लगभग सैतालीश स्थलो पर चेकडैम का निर्माण कार्य प्रगति पर है,जिसमे से उन्नीस स्थलो पर चेकडैम का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है।
पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से मनेरगा द्वारा लगभग छ: लाख पौधारोपण का लक्ष्य है।बैठक में पौधारोपण अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु की गई तैयारियो की समीक्षा की गई एवम सभी कार्यक्रम पदाधिकारी(मनरेगा) को निर्देश दिया गया की पौधारोपण अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक तैयारी ससमय पूर्ण कर ली जाए।बैठक में मनरेगा द्वारा निर्मित पैतीश आंगनवाड़ी केंद्र भवन को अविलंब आईसीडीएस को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया गया है।डीपीओ(आईसीडीएस) हस्तांतरित नव निर्मित भवनों में अविलंब आंगनवाड़ी केंद्र संचालन हेतु आवश्यक कारवाई करने सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में मनरेगा के तहत निर्धारित कार्यों यथा:मानव दिवस सृजन समीक्षा क्रम में अधिकांश प्रखंडों की प्रगति अत्यंत धीमी पाई गई है।संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारियों को उक्त में सुधार हेतु अविलंब आवश्यक कारवाई की सख्त हिदायत दी गई है।आगामी बैठक से पूर्व सुधार परिलक्षित नही होने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।
बैठक में प्रशिक्षु आईएएस सह सहायक समाहर्ता,उप विकास आयुक्त,निदेशक डीआरडीए सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment