राजकीय सम्मान के साथ जदयू विधायक शशिभूषण हजारी पंचतत्व में हुए विलीन!

SHARE:

दरभंगा से धर्मेंद्र पांडे!

बिहार पुलिस के जवानों ने 21 राउंड फायरिंग कर दी सलामी!अंतिम संस्कार में सैकड़ों की उमड़ी भीड़, नेता, विधायक, मंत्री भी हुए शामिल!

जदयू विधायक शशिभूषण हजारी के अचानक मौत की खबर से न सिर्फ राजनेता गमगीन हो गए बल्कि उनके विधानसभा इलाके में भी शोक की लहर दौड़ गई । शशिभूषण हजारी दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान से वर्तमान में जदयू के विधायक भी थे ।

आज विधायक शशिभूषण हजारी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ में उनके निजी जमीन पर किया गया । बिहार पुलिस के 21 जवानों ने 21 राउंड की सलामी विधायक को दी ।इससे पहले सरकार के तरफ से खुद डीडीसी तनय सुल्तनिया ने पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन के फूल चढ़ाए । विधायक जी के अंतिम संस्कार में सैकड़ो लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी तो कई नेता के अलावा कुछ विधायक के साथ साथ मंत्री मदन सहनी भी अंतिम संस्कार में पहुंचे थे । खुद बिहार विधान सभा के उप सभापति महेश्वर हजारी भी अंतेष्टि में मौजूद थे ।

Join us on:

Leave a Comment