राजधानी में जितिया पर्व पर नदी में स्नान करने गए 3 युवकों की डूबने से हुई मौत

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

ब्रेकिंग ….

पालीगंज। जितिया नहाने गए नगर थाने के परियों गांव निवासी जामुन साव के बेटे 25 वर्षीय कुश कुमार, सत्येंद्र प्रसाद के बेटे 16 वर्षीय आनंद कुमार व महाबलीपुर निवासी लवकुश कुमार के बेटे 12 वर्षीय सागर कुमार की सोन नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना शनिवार देर शाम की है। जानकारी के मुताबिक जीउतिया के मौके पर महाबलीपुर सोन तट पर स्नान दान के लिए महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। महिलाएं अपने साथ अपने बच्चों को भी साथ लाई थीं। स्नान के दौरान यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही महाबलीपुर के लोग परिजनो के साथ नदी में उतर गए और एक के बाद एक तीन शवों को नदी से बाहर निकाला। एक युवक सहित दो किशोर का शव निकलने के बाद सोन नदी तट पर चीख पुकार मच गया। सभी श्रद्धालु अपने अपने बच्चों को ढूंढने के लिए इधर उधर भागने लगे। इससे नदी तट पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पालीगंज लाया है। घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जुटी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment