अरविंद मोतिहारी से!

बिहार में सत्ता पर काबिज एनडीए सरकार के गिरने के कयास लगातार विपक्षी पार्टियों द्वरा लगाया जा रहा है और इसी को लेकर एकबार फिर तेजस्वी यादव ने अपना मुह खोला है और बयान दिया है कि महज तीन महीने के अंदर बिहार की सरकार गिर जाएगी ।

हलाकि तेजस्वी के इस बयान के आने के बाद बीजेपी के लोगो ने भी चुप रहना मुनासिब नहीं समझा । और तेजस्वी के बयान आने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष् संजय जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा की जिन लोगो को सत्ता बिना मेहनत किया परिवार के मध्याम से मिली है उन्हें दिवा श्वपन देखने से कोई रोक नहीं सकता है , लेकिंन नेता प्रतिपक्ष तो जनता द्वरा सरकार को दिए गए समर्थन का मखौल उड़ा रहे हैं ।
आपको बतादे जी जदयू की तरफ से आगामी यूपी चुनाव में अलग लडने वाले बयान को आधार मान विपक्षी पार्टियों का सायद इस तरह का बयान सामने आ रहा है लेकिन इन सब के बीच देखिये आगे आगे होता है क्या ?




