बागमती पूरे उफान पर, शिवहर के नरकटिया गांव में घुसा बाढ़ का पानी!

SHARE:

शिवहर से समीर कुमार झा!

शिवहर मोतिहारी का सम्पर्क टूटा,एसएच 54 पर नरकटिया मे कच्ची सड़क पर 12 फिट पानी का बहाव जारी!

शिवहर- जिले पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।नेपाल के तराई क्षेत्र में लागातर हो बारिश के कारण बागमती नदी पूरे उफान पर हैं।बागमती नदी खतरे के निशान से से काफी उपर बह रही हैं। नदी का जल स्तर 62.31 सेंटीमीटर पहुँच गया है।जिसके कारण बेलवा डेम निर्माण में बनाये गए सुरक्षात्मक तटबंध में तेजी से रिसाव शुरू हो गया । जिसे ठीक करने में दर्जनों मजदूर लगाए गए हैं lसाथ मे बागमती पुरानी धार में पानी का तेज बहाव भी शुरू हो गया है जिसके कारण नरकटिया गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. जिला प्रशासन बाढ़ को लेकर अलर्ट मोड पर हैं।जल वृद्धि को देखते हुए आलाधिकारियों ने बेलवा के नजदीक बागमती नदी का निरीक्षण किया हैं।

डीडीसी विशाल राज एडीएम शंभू शरण एसडीएम इश्तियाक अली सहित अन्य पदाधिकारी बेलवा पहुँच कर बागमती नदी के जलस्तर का जायजा लिया हैं।वही बागमती परियोजना के कार्यपालक अभियंता को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया हैं।वही तटबंध पर 24 घण्टे निगरानी रखने का निर्देश दिया हैं। तटबंध में हो रहे रिसाव को रोकने का कार्य शुरू कर दिया गया है. जिला पदाधिकारी सज्जन राज शेखर ने जिला वासियों से अपील किया हैं कि माता-पिता अपने बच्चों का ऐसे समय मे ध्यान रखे।नदी किनारे बच्चों को स्नान न करने दे,मछली नहीं मारने दे। जिला मे कार्यरत 24 घंटे कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी किया है। पिपराही अंचल कार्यालय में एसडीआरएफ की टीम को तैनात कर दिया गया है जो जल स्तर बढ़ने के साथ हैं और प्रभावित जगहों पर कुच कर जाएंगे ।

बाइट -विशाल राज डीडीसी शिवहर, विमल कुमार कार्यपालक अभियंता बागमती प्रमंडल शिवहर

Join us on:

Leave a Comment