विधायक अजीत शर्मा के आवास कार्यालय में लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की मनाई गई जयंती!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी!

भागलपुर विधायक अजीत शर्मा के आवास कार्यालय में भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, इस कार्यक्रम के दौरान भागलपुर कांग्रेस इकाई के सभी प्रकोष्ठ के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे, वही कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कहा महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के रास्ते पर हम लोगों को चलना चाहिए देश में बेहतर दिशा और दशा देने का काम महात्मा गांधी ने किया है भारत को आजाद कराने में उनकी अहम भूमिका रही है साथ ही अजीत शर्मा ने सबों से आग्रह करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के बताए सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर ही देश को फिर से एक विकासशील देश बना सकते हैं इसलिए हमें उन्हें प्रेरणा स्रोत मानकर उनके विचारों को अमल करना चाहिए।

Join us on:

Leave a Comment