गाँधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा

16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया।स्वच्छता पखवाड़ा के अंतिम दिन आज सोमवार को नगर परिसद बड़हिया के कर्मियों व सफाई कर्मियों ने बड़हिया नगर क्षेत्र में जन जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान रैली के दौरान सबों को स्वच्छता के प्रति जन जागृति सह सजगता लाने का संदेश दिया गया। रैल को नगर परिषद कार्यालय से नगर सभापति डेजी कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।रैली पूरे नगर क्षेत्र में भ्रमण स्वच्छता अपनाओ, समाज में खुशियाँ लाओ।स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत आदि नारे लगायी जा रही थी। जगरूकता रैली में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाओं ने भी शामिल रही।
वही दूसरी ओर बड़हिया नगर के इंदुपुर स्थित मध्य विद्यालय इंदुपुर में स्वच्छता पखवाड़े के अंतिम दिन विद्यालय में विद्यालय के प्राचार्य मुकुल कुमार ने नेतृत्व गीत ,भाषण, पेंटिंग, मेहंदी,कियूज आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Join us on:

Leave a Comment