जनसंवाद कार्यक्रम में डीएम प्रणव कुमार ने दी सरकारी योजनाओं की जानकारी!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

बड़े शहरों को टक्कर दे रहा गांवों में कचरा निष्पादन

जनसंवाद कार्यक्रम : पंचायतों में चल रही योजना के बारे में लोगो को मिलेगी जानकारी – मुजफ्फरपुर DM प्रणव कुमार ने कहा की….!

बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर गायघाट में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने से सभी तबकों के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। उक्त बातें डीएम प्रणव कुमार ने बुधवार को पटशर्मा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। कृषि, बागवानी, आवास सहित सभी योजनाओं के योग्य एक भी लाभुक नहीं छूटे, यह हमारी जिम्मेदारी है। कहा कि पहले शहरों में कचरा उठाव किया जाता था। आज से दस वर्ष पहले किसी ने नहीं सोचा होगा कि गांव में भी घर-घर से कचरा उठाव किया जाएगा। गांवों में कचरा निष्पादन की व्यवस्था तो बड़े शहरों को टक्कर दे रही है।

डीडीसी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि अब आपको जन्म से लेकर मृत्यु तक में सरकारी लाभ आसानी से मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आइसीडीएस सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं को प्रदर्शित करते स्टॉल का निरीक्षण किया किया।

बाइट :- प्रणव कुमार जिलाधिकारी मुज़फ़्फ़रपुर

Join us on:

Leave a Comment