रिपोर्ट :- संतोष तिवारी!
बिहार के मुजफ्फरपुर में डेंगू के 15 मामले के साथ अब आंकड़ा हुआ 113 दो प्रखंड को रखा गया हाई रिस्क जोन में स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट जारी किया गया है।।
मुजफ्फरपुर -उत्तर बिहार की राजधानी कहे जाने वाली मुजफ्फरपुर इन दोनों डेंगू के चपेट में है जिले के 14 प्रखंड में कुल मिलाकर 113 मामले सामने आ गए हैं इसमें सबसे अधिक जिले के मुसहरी और कांटी प्रखंड में करीब 50 मामले हैं शामिल अचानक डेंगू में बढ़ोतरी को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इन दोनों प्रखंड मुख्यालय को हाई रिस्क जोन में रखा गया है जहां डेंगू के केस अधिक मिल रहे हैं पूछे जाने पर वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी डॉक्टर सतीश कुमार ने कहा कि 113 मामले डेंगू के अब तक सामने आए हैं जिसमें सबसे अधिक मुसहरी और कांटे प्रखंड शामिल है करीब 50 मामले दोनों प्रखंड से हैं दोनों प्रखंड को हाई रिस्क जोन में रखा गया है और स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड में है इन दोनों प्रखंड पर विशेष ध्यान है अब तक जो भी केस सामने आए हैं उसका अन्य प्रदेशों से ट्रेस सामने आया था अचानक इजाफा हुआ है लोगों को प्रिकॉशनरी रखने को सभी क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग प्रचार प्रसार कर रही है और इस इलाके में सरकारी अस्पताल में सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और यह भी निर्देशित है कि डेंगू के लक्षण दिखते ही अभिलंब से मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य केंद्र रेफर करेंगे और इसकी जानकारी अपने वरीय अधिकारियों को देंगे ऐसे में कहा जा सकता है किमुजफ्फरपुर वालों के लिए डेंगू सर दर्द बन गया है देखते ही देखते आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है अब देखना होगा कि डेंगू पर लगाम लगाने में स्वास्थ्य विभाग क्या कुछ कदम उठाती है और कितनी जल्द लगाम लगा पाती है।

बाइट:- डॉ सतीश कुमार वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर




