सदर अस्पताल के प्रसूति विभाग में निकला जहरीला सांप, मरीजों और उनके परिजनों में मची भगदड़!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय

सदर अस्पताल के प्रसूति विभाग में आज एक जहरीले सांप के निकलने से मरीजों और उनके साथ बैठे परिजनों में भगदड़ मच गई, सदर अस्पताल कर्मचारियों ने साँप को पकड़ने का प्रयासः किया, लेकिन सफल नहीं हुए, इस दौरान लोगों में खलबली मची रही है, लोगों का हुजूम वार्ड की ओर दौड़ लगा रहे थे,

वन विभाग के कर्मचारियों ने हॉस्पिटल पहुचकर साँप को पकड़ा

हॉस्पिटल में साँप की सूचना मिलते ही वन विभाग का एक टीम हॉस्पिटल के महिला वार्ड पहुँचा, जहाँ अपनी तकनीक के सहारे जहरीले सांप को धर दबोचा, पकड़े गये साँप को पहले बोत्तल में बंद किया गया, लेकिन ऑक्सीजन मिलता रहे, उस ख्याल से साँप को वन विभाग के कर्मचारियों ने झोले में रखकर अपने साथ लेकर चले गए,

Join us on:

Leave a Comment