रिपोर्ट : अभिषेक कुमार

गया। 12 वर्षीय छात्र शिवम का अपहरण अपराधियों ने कर लिया था।आज गया पुलिस में अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। गया के एसएससी आदित्य कुमार ने बताया कि शिवम का अपहरण अपहरणकर्ताओं ने जमीन विवाद को लेकर किया था। एसएससी आदित्य कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर अपहरण के कई और सूत्रधार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

अपहृत छात्र शिवम की सकुशल बरामदगी के लिए परिजनों ने गया के बागेश्वरी में सड़क जाम और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया था। परिजनों के बढ़ते दबाव में पुलिस ने आनन-फानन में छापेमारी शुरू की, जिसके बाद अपराधियों की गिरफ्तारी आज गया पुलिस ने कर ली है। गया पुलिस इस सफलता के पीछे टीम वर्क को श्रेय दे रही है।




