पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रथ को किया रवाना, लैंड फॉर जॉब और महिला आरक्षण पर भी तेजस्वी के बेबाक बोल!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

बिहार में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके इसके लिए बिहार सरकार लगातार कई तरह के कार्यक्रम करने में लगा हुआ है। आज पर्यटन विभाग के मंत्री सह उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 5 देशरत्न आवास से कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, यह कार रैली बोधगया , नालंदा के राजगीर होते हुए, रोहतास के पुतला भवानी तक जाएगी।इस कार रैली में 15 एसयूवी, कार में कैप्टन सहित कुल 30 व्यक्ति सवार शामिल है, इसके अतिरिक्त कुल 30 बाइक सवार भी इस रैली में शामिल हुए है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा बिहार में विसीबिल्टी काफी है सब लोग प्रयास कर रहे है ताकि टूरिज्म के छेत्र में विकास हो,बिहार का अपना खुद का इतिहास रहा है ऐसी जगहें है जो देखने लायक है और इसके लिए हम सब की कोशिश है कि दुनिया में सामने रखे और विजिबल बनाए।

वही लैंड फॉर जॉब मामले में सुनवाई को लेकर तेजस्वी ने कहा ये कोई नई बात है क्या,ये सब तो पुरानी बात है होते ही रहेगा ,ये न पहला है और न अंतिम।

वही महिला आरक्षण बिल को लेकर तेजस्वी ने कहा ये कानून लागू कब होगा इसका जवाब किसी के पास है क्या,जो कानून लागू ही नही होगा उसका मतलब या है ,हम तो चाहते है की 33 नही 50 परसेंट कर दीजिए । कम से कम obc महिला,अल्पसंख्यक महिलाए है ,जो अतिपिछड़ा महिलाए है उनका भी पार्टिसिपेशन होना चाहिए। लालू जी ने भगवतिया देवी जो पत्थर तोड़ती है उनको राज्यसभा बनाते है, मुन्नी रजक जो धोभी समाज से आती है उनको एमएलसी बनाते है ,हम तो चाहते है की हर समाज का रिप्रेजेंटेशन हो,obc और अतिपिछड़ा समाज है इसमें आरक्षण क्यों नही दिया गया। ओबीसी समाज लड़ाकू समाज है अगर अधिकार नही दीजिएगा तो इट से ईट बजा देगा और अधिकार लेगा।

बाइट:- तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री बिहार

Join us on:

Leave a Comment