पंकज कुमार जहानाबाद ।
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने राजद के वरिष्ठ नेता सह नौरू कोठिया गांव निवासी डॉ अजय कुमार यादव को राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनित किया है। इनके मनोनयन से जिला राजद के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता को बधाई दी है। बधाई देते हुए नेताओं ने कहा कि इनके मनोनयन से पार्टी मजबूत होगी। पीएचडी डॉ अजय कुमार यादव की बुद्धिजीवी लोगों में एक अलग पहचान है, जिसके कारण राजद को इनके अनुभव का लाभ मिलेगा। वहीं जिलाध्यक्ष बनने के बाद डॉ अजय ने जिला स्तर पर संगठन विस्तार करने और पार्टी के विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। बधाई देने वालों में स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, मखदुमपुर विधायक सतीश दास, पूर्व विधायक डॉ मुनीलाल यादव, डॉ सच्चितानंद यादव, सूबेदार दास, जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर प्रधान महासचिव परमहंस राय, प्रवक्ता डॉ शशिरंजन, पप्पु मल्लिक, पैक्स अध्यक्ष सुरेश यादव, उ. धर्मपाल यादव, बैकुण्ठ यादव उमेश कुमार यादवेन्दु पिन्टू कुमार उर्फ छोटू यादव, सतीश यादव देवरिया, मरछु रविदास, वीरेन्द्र राउत, कारू पंडित रामबाबू पासवान, अवधेश यादव अरमान मल्लिक, भोली यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता शामिल हैं।




