रिपोर्ट :- ऋषिकेश कुमार!
:आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग अपने-अपने समर्थक को गोल बंद करने में जुटे हैं । इसी कड़ी में राष्ट्रीय विकास मोर्चा द्वारा राजगीर के अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री की जयंती के साथ-साथ दुसाध सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र पांचाल विश्वकर्मा मौजूद थे । सम्मेलन की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री के चित्र पर माल्य अर्पण कर की गई ।इस मौके पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान को याद करते हुए कहा कि दुसाध समाज सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी पीछे है ।ऐसे में इस समाज को कैसे दशा और दिशा दी जाए इसके लिए मंथन की गई। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस समाज को सम्मान देने की दिशा में कार्य किए जाएंगे।
बाइट।सुरेंद्र पांचाल राष्ट्रीय अध्यक्ष
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




