रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!
नालंदा -हरनौत थाना क्षेत्र इलाके के मुढ़ारी पंचायत के प्रतिनिधि कलयुगी पुत्र रौशन कुमार ने शराब के नशे में अपने माता-पिता को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में इलाज के लिए दंपत्ति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही इस संबंध में जख्मी पिता मिथिलेश प्रसाद ने बताया कि जमीन बटवारा को ले कई महीने से विवाद चला आ रहा है।हालाकि इस जमीन का बटवारा पूर्व में किया जा चुका है।वावजूद देर शाम पुत्र के शराब के नशे में जमीन बंटवारे को लेकर अपने माता-पिता को गाली गलौज करना शुरू कर दिया।जब इस बात का विरोध किया गया तो अपने माता इंदु देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। वही बीच बचाव करने आए पिता को भी मारपीट कर जख्मी किया।फिलहाल इस मामले को लेकर हरनौत थाना में आवेदन दिया गया है।
बाइट।मिथिलेश प्रसाद जख्मी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा



