रिपोर्ट :- अमित कुमार!
पटना:बिहटा के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा पुलिस ने छापेमारी कर कई लड़के लड़कियों को लिया हिरासत में ।
राजधानी पटना से सटे बिहटा में एक बार फिर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है जहा पुलिस ने एक निजी होटल से कई लड़के और लड़कियों को हिरासत में लिया है मिली जानकारी के अनुसार
बिहटा थानाक्षेत्र के समस्तु स्थान स्थित होटल प्रिंस इन मे पुलिस ने छापेमारी करते हुए 13 लड़की सहित 12 लड़का को आपत्तिजनक स्थित में हीरासत में लिया है।बता दे की बिहटा पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रहा था की होटल के आर में सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा है। वही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करवाई करते हुए कई लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। वही घटनास्थल से भी पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया हैं।
वही घटना को लेकर जानकारी देते हुए बिहटा थानाप्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी डॉ अनू कुमारी ने बताया की हम लोगो को पिछले कई दिनों से सूचना मिला रही थी बिहटा थानाक्षेत्र के समस्तु स्थान स्थित होटल प्रिंस इन में होटल के संचालक द्वारा देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा हैं।जिसके बाद हम लोगो ने कारवाई करते हुए होटल में छापामारी किया गया तो कई लड़के लड़कियां हिरासत में लिया गया है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
बाइट.1. डॉ.अनु कुमारी, प्रशिक्षु डीएसपी सह
थानाध्यक्ष,बिहटा थाना ।




